Air India महिलाओं के लिए शुरू करेगी यह खास सेवा

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार Air India महिलाओं के लिए एक खास तरह की सुविधा प्रदान करने वाली है। इसकी मदद से महिलाओं की यात्रा को आसान और आरामदेह बनाया जा सकेगा। दरअसल, यह बताया गया है कि Air India के द्वारा एक नई पॉलिसी को इंट्रीड्यूस किया गया है।

इस नई पॉलिसी के तहत महिलाएं अपने लिए स्पेशल सीट चुन पाएंगी। जो महिला अकेली यात्रा कर रही है या जो महिलाएं अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं उन्हें एक alternative seat चुनने का मौका होगा।

महिलाओं का सफर होगा आसान

यह बताया गया है कि महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए gender-sensitive seat assignment practice को तरजीह दी जा रही है। इसके अलावा अगर एक अकेली महिला को दो पुरुषों के बीच में सीट मिलता है तो उसे दूसरी सीट ऑफर की जाएगी।

दरअसल कई दिनों से एयरलाइन को यह शिकायत मिल रही थी कि जो भी महिलाएं अकेले यात्रा करती हैं उन्हें बीच वाली सीट में अनकंफर्टेबल महसूस होता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>