Air India Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है. ये प्लेन एयर इंडिया का था. प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रहा था जैसे ही प्लेन ने टैकऑफ किया कुछ वक्त के बाद ही क्रैश हो गया. खबर है कि फ्लाइट में गुजरात के पूर्व  सीएम विजय रुपाणी समेत  242 यात्री सवार थे.

टैकऑफ के दो मिनट बाद ही हुआ हादसा

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी. दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई. विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है. विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखने को मिला.

गुजरात के पूर्व सीएम भी थे सवार 

खबरों की माने तो अहमदाबाद से लंदन जाने वाली इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे. पूर्व सीएम समेत फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे. प्लेन में 2 पायलट और 10 कैबिन क्रू प्लेन में सवार थे.  प्लेन को विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक LTC थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था.

बचाव कार्य जारी

हादसा इतना भयानक था कि किसी भी यात्री के जिंदा रहने की संभावना बहुत कम जताई जा रही है. मौके पर बचाव और राहत का कार्य जारी है. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि प्लेन हादसे को देखते हुए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है. गुजरात के तत्कालीन सीएम भूपेंद्र पटेल ने तत्काल बचाव और राहत कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायल यात्रियों को तुरंत उपचार मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है.