खाड़ी देश से 8 हज़ार रुपए से भी कम कीमत में करें यात्रा, Airline ने की घोषणा, बुकिंग सीमित

सभी यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने स्पेशल ऑफर

सभी जीसीसी से भारत जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एयर इंडिया ने स्पेशल Independence Day ऑफर लॉन्च किया है। जीसीसी स्टेशन से भारत के प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के लिए बहुत ही कम कीमतों में टिकट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

बताते चलें कि “One India One Fare” पहल के तहत ओमान को छोड़कर बाकी सभी गल्फ स्टेशन से भारत के लिए सभी वन वे डायरेक्ट फ्लाइट की टिकट को बहुत ही कम कीमतों में दी जा रही है।

यह होंगी कीमतें

ओमान की बात करें तो Muscat से Kannur के लिए वन वे टिकट केवल OMR36.100 में मौजूद है।

हैदराबाद और मुंबई के लिए OMR43.100 से शुरू होंगी, दिल्ली और चेन्नई के लिए OMR65.100 और MR109.300 है।