भारत में हवाई सेवाओं को लेकर एक और नया अपडेट हवाई कंपनियों के द्वारा राज्य सरकारों के नियमों को लेकर जारी कर दिया गया है जिसे हर फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को पढ़ना जरूरी है.

नई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल केरल और महाराष्ट्र की हवाई यात्राओं की सेवा लेते हुए उन यात्रियों को अब आरटी पीसीआर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है जिन्होंने वैक्सीन की दोनों dose ले लिया है.

यात्रियों को अपने साथ कोविड-19 वैक्सीन के डोज के सत्यापन के लिए दिए गए PROOF  या सर्टिफिकेट को रखना जरूरी है. एयर इंडिया ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इससे हवाई यात्राओं को नया बल मिलेगा.

यह नया नियम भारत के घरेलू उड़ानों के साथ-साथ विदेशों से आ रहे यात्रियों के लिए भी लागू होगा और यह नियम आज 21 जुलाई से ही लागू कर दिया गया है.