एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 अप्रैल 2026 के लिए पश्चिम एशिया की उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुल 42 निर्धारित और विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी ताकि यात्रियों को खाड़ी देशों तक पहुंचने में परेशानी न हो। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान UAE के रूट्स पर दिया गया है जहां से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सफर करते हैं। यह फैसला परिचालन स्थितियों और यात्रियों की मांग को देखते हुए लिया गया है।

इन रूट्स पर चलेंगी फ्लाइट्स और किन देशों के लिए सेवा बंद

UAE के लिए 26 विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं जो दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों को दुबई और शारजाह से जोड़ेंगी। ओमान और सऊदी अरब के लिए भी सीमित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि कुछ देशों के लिए उड़ानें पूरी तरह बंद रखी गई हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

देश या शहर उड़ान की स्थिति
UAE (दुबई, अबू धाबी, शारजाह) सिर्फ 26 विशेष (Ad-hoc) उड़ानें
मस्कट (ओमान) दिल्ली और मुंबई से निर्धारित उड़ानें
जेद्दा और रियाद (सऊदी अरब) निर्धारित उड़ानें चलेंगी
दमाम और सलालाह कोई उड़ान नहीं होगी
कुवैत, कतर, बहरीन, इजरायल सेवाएं फिलहाल बंद हैं

यात्रियों के लिए टिकट और रिफंड के नए नियम

जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं या जो रूट फिलहाल बंद हैं, उनके लिए एयरलाइन ने विशेष व्यवस्था की है। यात्री अपनी टिकट को किसी अगली तारीख के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बुक कर सकते हैं। इसके अलावा एयर इंडिया ने पूरा पैसा वापस करने यानी फुल रिफंड का विकल्प भी दिया है।

  • एयर इंडिया के यात्री वेबसाइट के जरिए रीबुकिंग या रिफंड की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।
  • Air India Express के यात्री व्हाट्सएप पर डिजिटल असिस्टेंट Tia की मदद ले सकते हैं।
  • सभी उड़ानों के लिए जरूरी भारतीय और स्थानीय नियामक अधिकारियों से मंजूरी ली गई है।
  • नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें समय पर चलती रहेंगी।
  • एयरलाइन यात्रियों से सीधे संपर्क करने के लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही है।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com