Air India की Flight को मिली बम से उड़ानें की धमकी, 8 घंटे की उड़ान के बाद लौटा वापस

Satyam Kumari11 March 20251 min read1 viewsIndia

एक बार फिर से एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ानें की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत विमान को डाइवर्ट कर दिया गया था।

इस फ्लाइट के वॉशरूम में मिला था नोट

एयर इंडिया के हवाले से कहा गया है की फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला था जिस पर धमकी लिखी गई थी। धमकी की खबर मिलते हैं तुरंत विमान को मुंबई की तरफ वापस मोड़ लिया गया और यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। Flight ने टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी, करीब 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद 10:25 बजे मुंबई के लिए मोड़ लिया गया।

इस दौरान यात्रियों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था की गई और उन्हें किसी तरह की परेशानी ना उसका ख्याल रखा गया। एयरलाइन का कहना है कि इस विमान में 322 यात्री सहित 19 क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment