Airline की इस गलती की वजह से यात्रियों की हुई चांदी, 8 लाख वाला Ticket मिला मामूली कीमत में, जानें पूरा मामला

Satyam Kumari20 April 20231 min read3 viewsWorld

सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाता है टिकट

विभिन्न एयरलाइन के द्वारा प्रमोशन के लिए सेल लगाकर सस्ते दामों में टिकट उपलब्ध कराया जाता है। इसमें चुनिंदा ग्राहकों को आधी दाम में भी टिकट बुक करने का लाभ दिया जाता है।

लेकिन आपने कभी सोचा है कि बिजनेस क्लास का टिकट ही इकोनॉमी के दाम पर मिले? ऐसा होना बिल्कुल नामुमकिन होता है। एक ऐसे ही मामले में ग्राहकों को ऐसा मौका मिला है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल हो में बिजनेस क्लास 10,000 डॉलर (करीब 8.22 लाख रुपये) का टिकट महज 300 डॉलर ( करीब 24,000 रुपये) में मिल गई है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ है।

क्या है मामला, क्यों इतना सस्ता मिला टिकट?

ऑल निप्पॉल एयरवेज के अनुसार उसकी वियतनाम वाली वेबसाइट पर टेक्निकल ग्लिच हो गई जिसके कारण ऐसा हुआ। साइट पर करेंसी कंवर्टर में बड़ी गड़बड़ी के कारण लाखों के टिकट मामूली कीमत में बिक गए।

कहा गया है कि जकार्ता से टोक्यो और न्यूयॉर्क होते हुए कैरिबियन जाने वाली फ्लाइट की टिकट ओरिजनल प्राइस से 20 गुना कम में बुक हो गई। कंपनी इसके जांच में जुट गई है और बग का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment