रूस के हमले को लेकर भारतीय प्रवासियों को यूक्रेन से बाहर निकालने की उच्च स्तरीय कोशिश शुरू कर दी गई है लेकिन इस कोशिश में वापस लौटे एयर इंडिया की फ्लाइट ने बड़ा झटका दिया है.

 

यूक्रेन के लिए पहली फ्लाइट मंगलवार को रात्रि 11:40 पर 240 यात्रियों को लेकर भारत वापस लौटी थी. लेकिन दूसरी फ्लाइट उड़ने के साथ ही यूक्रेन सीमा में प्रवेश करने से पहले यूक्रेन एयर ट्रेफिक कंट्रोल के तरफ से यह संदेश दिया गया है कि यह क्षेत्र अभी सामान्य उड़ान नागरिक उड्डयन के लिए अभी प्रतिबंधित है. संदेश के प्राप्त होते ही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस भारत लौटना पड़ा है.

Image

मौजूदा स्थिति में यह भी कहा गया है कि अभी चुकी यूक्रेन एक संघर्षरत इलाका है अतः यहां पर कभी भी गलत पहचान इत्यादि के दरमियान नागरिक विमानों को भी निशाना बनाया जा सकता है जिसके वजह से आम लोगों की  क्षति होगी.

 

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव से एयर इंडिया ने 18 फरवरी को 22,23,24 फरवरी के लिए तीन उड़ान संचालित करने का फैसला लिया था जिसके वहां पर रहने वाले भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को भी वापस लाने का मिशन था जो कि अभी फिलहाल के लिए मुमकिन नहीं दिख रहा है.

नई जानकारियों में यह सामने आ रही है कि यूक्रेन के एयर रेड सिस्टम एक्टिवेट कर दिए गए हैं और कई जगह सायरन की आवाज सुनी गई है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।