Airlines की तरफ से Discount offer में TICKET, सेल शुरू, किफायती रेट में बनाएं यात्रा का प्लान

Satyam Kumari24 February 20232 min read2 viewsIndia

किफायती कीमत में यात्रा का लाभ 

इस साल फरवरी में किफायती हवाई सफर का लाभ मिलने वाला है क्यूंकि कई एयरलाइन ने सेल में टिकट की घोषणा कर दी है। Go First और IndiGo ने स्पेशल फेयर सेल की घोषणा की है। कहा गया है कि Go First घरेलू उड़ानों के लिए ₹1,199 की शुरुवाती कीमत और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ₹6,139 की शुरुवाती कीमत पर उड़ानों को उपलब्ध करवाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बताते चलें कि कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह सेल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रखा गया है। यानी कि अगर आप सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी ही बुकिंग कर लेनी चाहिए। यात्री 24 फरवरी तक टिकट की बुकिंग कर सकते हैं जिसपर वह 12th March – 30th September, 2023 तक यात्रा कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी Go First flygofirst.com से ले सकते हैं।

वहीं IndiGo के सेल ऑफर की बात करें तो घरेलू विमानों पर ₹2,093 की शुरुवाती कीमत पर टिकट दिया जाएगा। सेल 25 फरवरी तक रहेगा। सेल के दौरान लिए गए टिकट पर 13 मार्च से लेकर 13 अक्टूबर तक यात्रा किया जा सकता है। ध्यान रहे कि सेल वाले टिकट कुछ नियम और शर्तों को पूरा करने के बाद दिए जाते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment