पूरी खबर एक नजर,

  • टिकट डिमांड के कारण बढ़ सकती हैं
  • कीमतें एयरलाइन ने कहा तुरंत कराएं टिकट बुकिंग

तुरंत करें टिकट बुकिंग

अमीरात एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि अगर वह जल्द यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें तुरंत फ्लाइट की बुकिंग कर लेनी चाहिए। बताया गया है कि टिकट के डिमांड में बढ़ोतरी के बाद कीमतों के भी बढ़ने की आशंका है।

जून जुलाई के बीच बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

बताते चलें कि एयरलाइन का मानना है कि जून जुलाई के बीच 550,000 यात्री यात्रा करने वाले हैं। एयरलाइन ने कहा है कि जरूरत के हिसाब से उड़ानों को जोड़ा जाएगा। इसलिए एयरलाइन ने अपील किया है कि यात्री पहले ही बुकिंग कर ले ताकि अपने निर्धारित समय पर बिना परेशानी के यात्रा कर सकें।

यात्रा में डिमांड बढ़ने के बाद टिकट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है इसीलिए एयरलाइन इस तरह की अपील की है। तो अगर यात्री यात्रा की प्लानिंग कर रहा है तो उसे तुरंत टिकट बुकिंग कर लेनी चाहिए।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।