Airline ने की 50% छूट की घोषणा, आधी Flight Ticket प्राइस पर करें विदेश भ्रमण, 14 जून तक बुकिंग

Satyam Kumari11 June 20241 min read0 viewsWorld

सेल में टिकट खरीदकर देश विदेश कर सकते हैं भ्रमण

एयरलाइंस के द्वारा अक्सर यात्रियों के लिए डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से वह सेल में टिकट खरीद कर देश विदेश भ्रमण करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में वियतजेट एयर (Vietjet Air) के द्वारा भी इसी तरह की सेल की घोषणा की गई है जिसकी मदद से देश-विदेश आसानी से भ्रमण किया जा सकता है।

बताते चलें कि इस एयरलाइन के द्वारा इंटरनेशनल रूट्स पर किराये में 50% तक की छूट दी जा रही है। अगर आप भी इस सेल की मदद से विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट की बुकिंग 14 जून 2024 को रात 23:59 बजे तक कर लेनी होगी। टिकट की बुकिंग करते समय ग्राहकों को प्रोमो कोड SBJUNE50 का इस्तेमाल करना होगा।

यहां से कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री अब से लेकर 25 अक्टूबर 2024 तक यात्रा कर सकता है। टिकट को बुकिंग एयरलान की वेबसाइट www.vietjetair.com पर, एयरलाइन के ऐप या अधिकृत ट्रेवल एजेंट से कर सकते हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment