बीच हवा में यात्री ने खोला इमरजेंसी डोर

फ्लाईट में बीच हवा में यात्रियों के द्वारा बदसलूकी घटनाएं आम हैं। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है। Los Angeles से Boston जा रही विमान में एक व्यक्ति ने ऐसी हरकत की जो काफी भयावह साबित हो सकती थी। इस मामले में आरोपी को फ्लाइट के लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ्लाईट के लैंड होने ही किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीच हवा में ही फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोल दिया था। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट के गले में टूटे हुए मेटल के चम्मच से मार दिया था। इस मामले में लैंड होते ही Leominster के 33 वर्षीय Francisco Severo Torres की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होने वाली है।

आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी 

जैसे में दरवाजे के खुलने का अलार्म बजा यात्रियों समेत चालक दल के होश उड़ गए। केबिन प्रेशर के कारण एक ही बार में दरवाजा नहीं खोला जा सका। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़ा और कहा कि विमान को जल्द ही लैंड करा देना चाहिए। इसके बाद आरोपी अपने स्थान से उठा और फ्लाइट अटेंडेंट के गले में चम्मच से वार शुरू कर दिया। कहा गया है कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>