यात्रियों को हो रही परेशानी, सिस्टम हुआ क्रैश

भारत में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे पर चेक-इन के लिए भीड़ ही जाती है, इसी दौरान सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री 50 मिनट तक सामान का इंतजार कर रहे हैं, हवाई प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही सेवा को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

करीब 1 घंटे से इंतजार कर रहे हैं यात्री

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दो टर्मिनलों में से एक, टी2 ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत घरेलू उड़ानों की भी सेवा दी जाती है। यहां पर यात्री अपने सामान के लिए करीब 1 घंटे से इंतजार कर रहे हैं।

सिस्टम क्रैश होने के कारण हो रही है परेशानी 

ट्विटर यूजर्स ने इससे संबंधित कई तस्वीरों को भी शेयर किया है। वहीं एयर इंडिया ने कहा है कि इस असुविधा को समाप्त करने के लिए टीम काम कर रही है। एयर इंडिया ने कहा है कि देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह बात समझी जा सकती है। इस समस्या को हल करने की कोशिश की जा रही है। कहा गया है कि यात्री जब चेक-इन काउंटर पर बैग रख रहे थे तो उसी समय सिस्टम क्रैश हो गया।