Airport पर लैंडिंग के दौरान फट गया IndiGo flight का टायर, 150 यात्रियों की जान अटकी मुश्किल में

Satyam Kumari11 May 20241 min read0 viewsIndia

रनवे पर लैंडिंग के दौरान फट गया टायर

Sardar Vallabhbhai Patel International (SVPI) Airport के रनवे पर लैंडिंग के दौरान IndiGo flight के टायर के फटने की खबर मिली है। बता दें कि यह घटना करीब 4 p.m. की है। इस बात की जानकारी दी गई है कि विमान बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी और लैंड के दौरान यह हादसा हुआ है।

अचानक से टायर फटने के कारण रनवे पर ही रुक गया विमान

इस बात की जानकारी दी गई है कि अचानक से टायर फटने पर रनवे पर ही विमान रुक गया था। इसके बाद पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी Air Traffic Control (ATC) को दी। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। इसके बाद सभी सुरक्षा एहतियात के तहत बचाव प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस बात की जानकारी दी गई है कि इसके बाद फ्लाईट में सवार 150 यात्री काफी घबरा गए। रनवे पर ही टायर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन इसके बाद फ्लाईट को taxiway की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

Share:

Comments

Leave a comment