अगर आप अपने परिवार के चार लोगों के लिए एक ही रिचार्ज प्लान का विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो Airtel का फैमिली प्लान आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है।

फैमिली प्लान से जुड़े चार लोगों का फोन

Airtel अपने पोर्टफोलियो में 1199 रुपये और 1399 रुपये के पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। 1199 रुपये का प्लान आपको तीन अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे कुल चार लोग एक ही प्लान का उपयोग कर सकते हैं।

अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा

इस प्लान में सभी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। साथ ही, इस प्लान में 190GB मासिक डेटा मिलता है। प्राइमरी कनेक्शन को 100GB डेटा और बाकी तीन यूजर्स को 30GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 200GB डेटा का रोलओवर भी दिया जाता है।

OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस

इस प्लान के साथ यूजर्स को 6 महीने का Amazon Prime मेंबरशिप और एक साल का Disney+ Hotstar Mobile का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Airtel Xstream Play और Wynk Premium का भी एक्सेस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मिलेगा।

हर दिन 100 SMS

Airtel के इस फैमिली प्लान में हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है, जिससे आपके मैसेजिंग का खर्च भी कम हो जाएगा।