रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर हुई चोरी के मामले में उनकी नौकरानी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. ऐश्वर्या के लॉकर से 60 तोला सोना और अन्य चीजें चोरी हुई थीं. शिकायत पर धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी. इस मामले में ऐश्वर्या ने 3 लोगों पर शक जताया था.

4 किलो चाँदी, सोना और डायमंड किया चोरी

चोरी के इस मामले में चेन्नई पुलिस ने ऐश्वर्या रजनीकांत के घर पर काम करने वाली नौकरानी ईश्वरी और उनके ड्राइवर वेंकटेसन को गिरफ्तार किया है. ईश्वरी ने गहने चोरी करने की बात कबूल कर ली है. उसने माना कि उसी ने घर से गहने चोरी किए थे, जिसमें सोने के गहनों के अलावा 30 ग्राम डायमंड ज्वेलरी और 4 किलो चांदी भी थी.

18 साल से थी घर पर नज़र

घर का ड्राइवर भी ईश्वरी के साथ इस चोरी में शामिल था. उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ईश्वरी बीते 18 साल से ऐश्वर्या के घर पर काम कर रही थी, जिसकी वजह से उसे घर की पूरी जानकारी थी. नौकरानी ने यह भी बताया कि उसने चोरी किए हुए गहने बेच दिए थे और उससे एक घर खरीदा था.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।