1 जून से नया नियम लागु

अजमान National Emergency Crisis and Disasters Management Authority एक सर्कुलर जारी किया है। इसके जरिए यह बताया गया है कि 1 जून से होटलों और बैंक्वेट हॉल में पार्टियों और शादियों को फिर से शुरू करने की इजाजत है, लेकिन इसके लिए कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।

अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति

बताया गया कि किसी पार्टी या शादी में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। मेहमानों के बीच पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रत्येक टेबल में पांच व्यक्तियों से ज्यादा लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।