Akasa Air Flight Update: सऊदी, कुवैत और कतर की उड़ानों पर बड़ा अपडेट, 2026 तक सेवाएं स्थगित
अकासा एयर (Akasa Air) ने खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी जानकारी साझा की है। एयरलाइन ने सुरक्षा आकलन और मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए हैं। जहां जेद्दा के लिए उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं, वहीं दोहा, रियाद और कुवैत के लिए सेवाओं को लंबे समय के लिए रोक दिया गया है। इससे उन भारतीय प्रवासियों और यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा जो अक्सर इन देशों के बीच सफर करते हैं।
किन रूट्स पर उड़ानें जारी रहेंगी और कहां लगी रोक?
- जेद्दा से अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी।
- दोहा, रियाद और कुवैत के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 5 अप्रैल 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
- रियाद और मुंबई के बीच कुछ विशेष सेवाएं 18 मार्च 2026 से ही बहाल कर दी गई थीं।
- जेद्दा की उड़ानों का संचालन भी पूरी तरह सुरक्षा स्थिति पर निर्भर है और इनमें कभी भी बदलाव संभव है।
प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड और बुकिंग के नए नियम
अकासा एयर ने उन यात्रियों को बड़ी राहत दी है जिनकी यात्रा इस फैसले की वजह से प्रभावित हुई है। एयरलाइन ने 31 मार्च 2026 तक टिकट कैंसिल करने या उसे दोबारा रिशेड्यूल करने पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। प्रभावित यात्री अपनी टिकट का पूरा रिफंड वापस मांग सकते हैं, जो 7 दिनों के भीतर उनके मूल भुगतान खाते में जमा कर दिया जाएगा। इसके अलावा यात्री बिना किसी अतिरिक्त पैसे के अपनी यात्रा की तारीख भी बदल सकते हैं। कंपनी ने सलाह दी है कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक कर लें।




