कम कीमत में ही हवाई सफर कर सकते हैं

अगर यह कहा जाए कि ट्रेन से भी कम कीमतों में हवाई सफर कर सकते हैं तो यह नामुमकिन सा लगता है। लेकिन अब यह मुमकिन है। अभी फिलहाल फेस्टिव सीजन में लोगों को कई तरह की छूट का आनंद उठाने को मिल रहा है। भारतीय एयरलाइन अब आपको ट्रेन वाली कीमतों में यात्रा का लाभ दे रही है। अकासा एयर बेहद ही कम दाम में हवाई सफर का लाभ दे रही है।

अकासा एयर दे रहा है छूट 

भारतीय एयरलाइन अकासा एयर फेस्टिव सीजन वाला ऑफर लेकर आया है। आपको ट्रेन की टिकट के दाम पर ही फ्लाइट टिकट मिल जायेगा। आइए जानते हैं कि कितना किराया लग रहा है?

इतना लग रहा है किराया 

बताते चलें कि मेक माइ ट्रिप की वेबसाइट के अनुसार बैंगलोर की फ्लाइट के लिए टिकट के रेट 1496 रुपए, अहमदाबाद से मुंबई का टिकट 1600 रु, मुंबई से अहमदाबाद भी 1600 रु, बैंगलोर से कोचिन 1751 रु और दिल्ली से अहमदाबाद 2592 रु की कीमत पर मिल रहा है।

कैसे करना है बुकिंग?

इसका ऑफर बड़ा ही मजेदार है। लोगों को ट्रेन के दाम में हवाई सफर का एहसास रोमांचित कर रहा है। एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, यह बुकिंग बहुत ही कम रूट के लोगों को फायदा पहुंचाएगी लेकिन इन लोगों को दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। लोग इस ऑफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जमकर बुकिंग कर रहे हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।