संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय पासपोर्ट, वीज़ा और अटेस्टेशन सेवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 22 जुलाई 2026 से Alhind Tours & Travels LLC ने इन सभी सेवाओं का जिम्मा संभाल लिया है। अब भारतीय दूतावास (अबू धाबी) और भारतीय महावाणिज्य दूतावास (दुबई) में ये सेवाएं सीधे उपलब्ध नहीं होंगी। सभी आवेदकों को अब अपनी बारी के लिए consularsevainuae.com पोर्टल पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

Alhind की ओर से संचालित 16 इंडियन कंसुलर एप्लीकेशन सेंटर्स (ICACs) के लिए स्लॉट रोज़ाना सुबह 9 बजे और शाम 9 बजे जारी किए जाएंगे। इन सेंटर्स का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। पासपोर्ट के काम के लिए सरकार की निर्धारित फीस के अलावा Alhind की ओर से 19 AED का सर्विस चार्ज लिया जाएगा, जिसमें फोटोकॉपी, फॉर्म भरने, फोटो और कूरियर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

पासपोर्ट फीस और वॉक-इन सुविधा

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट की नई फीस लागू हो चुकी है। अब 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए 450 AED और तत्काल नवीनीकरण के लिए 900 AED का शुल्क देना होगा। कुछ विशेष मामलों जैसे कि तत्काल पासपोर्ट सेवा, नवजात शिशुओं का रजिस्ट्रेशन, इमरजेंसी सर्टिफिकेट और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही वॉक-इन सुविधा रखी गई है। बुर दुबई स्थित सेंटर में 45 काउंटर बनाए गए हैं, जिससे उम्मीद है कि प्रवासियों को अपने काम के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.