उमराह के लिए रिजर्वेशन शुरू

28 अगस्त 2022 से उमराह के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। हज और उमराह मंत्रालय ने घोषणा की है। 28 अगस्त Safar महीने के पहला दिन है और इसी दिन से उमराह रिजर्वेशन शुरू किया जा रहा है।

अनाधिकृत एजेंट और कंपनियों के चंगुल में न फंसे

बताते चलें कि पंजीकरण के साथ तीर्थ यात्रियों को यह देखना होगा कि वह अनाधिकृत एजेंट और कंपनियों के चंगुल में न फंसे। लोगों को उन्हीं एजेंट से अपना काम कराना चाहिए जो पंजीकृत हैं। वरना पैसे का नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा विदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। कहा गया है कि सभी तरह के वीजा होल्डर को उमराह की अनुमति दे दी गई है। आपका वीजा कमर्शियल, वर्क या टूरिस्ट है इससे कोई फर्क नहीं है, आप आसानी से उमराह कर सकते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।