कम कीमत में खरीद सकते हैं स्मार्टवॉच

अगर आप अभी स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जबरदस्त हेल्थ फीचर्स के साथ कम कीमत में स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। भारत में एम्ब्रेन ने लेटेस्ट Wise Glaze स्मार्टवॉच लॉन्च किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद है। बेहद ही कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी खासियत क्या है और इसे कितने में खरीदा जा सकता है।

भारत में Ambrane Wise Glaze की क्या कीमत है? 

इसमें कई फीचर दिए गए हैं लेकिन इसकी कीमत बजट फ्रेंडली है। कंपनी इसे केवल 1,999 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो Ambrane के ऑफिशियल वेबसाइट या ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकते हैं।

क्या है इस स्मार्टवॉच की खासियत?

अगर इस स्मार्टवॉच के फीचर की बात करें तो इसमें 1.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 368X448 पिक्सल रेजोल्यूशन, ब्लूटूथ कॉलिंग, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंट और वाटर प्रूफ IP68 डिजाइन मौजूद है। इसे एक बार फूल चार्ज करके 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शंस में मौजूद है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।