Anakapalli pharma reactor blast news. बुधवार को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अच्युतपुरम स्थित एसियंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री में एक रिएक्टर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह कंपनी केमिकल और फार्मास्युटिकल सामग्री बनाती है।

हादसे के बाद आग इतनी भयानक थी कि कई मजदूरों के शव मलबे में दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूरों के शरीर के अंग दूर तक बिखर गए। पूरे इलाके में धुएं और आग की लपटों ने माहौल को और भी खतरनाक बना दिया।

राहत और बचाव कार्य
घटना के बाद तुरंत मौके पर 10 दमकल गाड़ियाँ और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमें पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कई मजदूरों को तीसरी मंजिल से सुरक्षित बाहर निकाला।

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोग और आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। कई मजदूरों के परिवार वाले भी वहां पहुंचे और उनके दुख से माहौल गमगीन हो गया।

जांच के आदेश और सरकारी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के इलाज के लिए बेहतर सुविधा देने की मांग की। PM Modi ने इस मामले को लेकर दुख व्यक्त किया हैं और 2 लाख रुपये के सहायता राशि की घोषणा की हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।