कम कीमत में कर सकते हैं यात्रा

IRCTC Tour package के तहत यात्रियों को देश विदेश की यात्रा कराई जा रही है। फैमिली या दोस्तों के साथ अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो आसानी से यात्रा कर सकते हैं। समय समय पर आईआरसीटीसी की तरफ से टूर पैकेज की घोषणा की जाती है। एक बार फिर से आईआरसीटीसी ने अंडमान टूर का शानदार ऑफर लाया है जिसकी मदद से किफायत कीमत में सैर कर सकते हैं।

 

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

IRCTC की तरफ से LTC SPECIAL AMAZING ANDAMAN EX BHUBANESWAR पैकेज लाया गया है जिसकी अवधि 6 रात और 7 दिन की है। इसमें आप फ्लाइट से ट्रैवल करेंगे। इस दौरान यात्रियों को हैवलॉक, पोर्ट ब्लेयर घुमाया जाएगा। इसकी शुरुवात 18 अक्टूबर 2023 से होने वाली है।

इस दौरान यात्रियों को होटल में ठहराया जाएगा और खाने-पीने की सारी सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

कितना लगेगा शुल्क?

अकेले यात्री को 85,540 रुपए चुकाने होंगे। दो लोगों के लिए 69,100 रुपए प्रति व्यक्ति और तीन लोगों को 67,530 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क दिया जाएगा। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>