जम्मू-श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक परियोजना का अहम हिस्सा अंजी ब्रिज बनकर तैयार है। रेलवे ने इसका सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। यह देश का पहला केबल रेल पुल है। हालांकि पुल और टनल को जोड़ने के लिए बीच में ट्रैक बिछाने का काम अभी चल रहा है।

अंजी नदी पर हो रहा निर्माण :

रेलवे बोर्ड एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के पहले केबल रेल पुल का निर्माण जम्मू कश्मीर की अंजी नदी पर किया जा रहा है। यह पुल कटरा को रियासी से जोड़ेगा। इस पुल की लंबाई 473.25 मीटर है, जो नदी तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर बना है। पुल को बनाते वक्त ध्यान में रखा गया कि यह भारी तूफानों से निपट सके और इसे 96 केबलों से मजबूती दी गई है।

रेलमार्ग से घटेगी दूरी :

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में अंजी पुल पर रियासी शहर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है और जम्मू से इसकी दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। रेल मार्ग से यह दूरी कम हो जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : अंजी रेल पुल सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस पुल से जम्मू आधारभूत योजनाओं के विकास से पर्यटन क्षेत्र को भी मजबूती मिली है। जम्मू-श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक कश्मीर के विकास के साथ पर्यटन को परियोजना से घाटी को रेल की बढ़ावा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में सेवाओं से जोड़ा जा सकेगा।

दिल्ली से सीधा रूट होगा रेल सफ़र का अब

जम्मू-श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक परियोजना से श्रीनगर- बारामूला का सीधे रेल जुड़ाव राजधानी दिल्ली सहित देश के बाकी हिस्से से हो जाएगा। इससे जम्मू-कश्मीर में कारोबार और दूसरी आर्थिक गतिविधियों को तेजी मिलेगी। आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 21 दिसंबर 2022 तक लगभग 26 लाख पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।