एक नजर पूरी खबर

  • मस्कट में भारतीय कलाकार ने की आत्महत्या
  • अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • 50 साल के उन्नी कृष्णन एक ग्राफिक डिजाइनर और साइनबोर्ड कलाकार थे

another-indian-artist-commits-suicide-hanged-in-gulf-country

कोरोनाकाल में कलाकारों के आत्महत्या करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दरअसल एक मलयाली कलाकार ने खाड़ी देश में आत्महत्या कर ली है। बता दे मलयाली प्रवासी कलाकार उन्नी कृष्णन ने शनिवार को मस्कट में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

 

बता दे 50 साल के उन्नी कृष्णन एक ग्राफिक डिजाइनर और साइनबोर्ड कलाकार थे। फिलहाल अब तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। खबरों की माने तो वह अपने ही घर में एक सफेद रस्सी से लटके हुए मिले, जिसके बाद उनकी आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उन्हें नृत घोषित कर दिया।

 

वहीं इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रुवाई पुलिस स्टेशन को शनिवार को शाम 4 बजे एक कॉल आई, जिसके तहत एक भारतीय प्रवासी के बारे में बताया गया कि उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रूवाई में होंडा रोड पर व्यक्ति ने अपने अपार्टमेंट में अपने गले में एक सफेद रस्सी बांध कर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।