भारत में Apple iPhone 16 series पर सेल शुरू कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चार मॉडल में लॉन्च किया गया है। इस आईफोन को iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max मॉडल में पेश किया गया है।

कितनी है इन स्मार्टफोन की कीमत?

iPhone 16 की कीमत की बात करें तो इसके 128GB मॉडल की कीमत ₹79,900, 256GB मॉडल की कीमत ₹89,900, 512GB मॉडल की कीमत ₹1,09,900 रखी गई है। iPhone 16 Plus की कीमत की बात करें तो 128GB मॉडल की कीमत ₹89,900, 256GB की कीमत ₹99,900, 512GB मॉडलकी कीमत ₹1,19,900 रखी गई है। iPhone 16 Pro की बात करें तो 128GB की कीमत ₹1,19,900, 256GB की कीमत ₹1,29,900, 512GB की कीमत ₹1,49,900 और 1TB मॉडलकी कीमत ₹69,900 रखी गई है।

iPhone 16 Pro Max की कीमत की बात करें तो 256GB मॉडल की कीमत ₹1,44,900, 512GB मॉडल की कीमत ₹1,64,900, 1TB मॉडल की कीमत की बात करें तो ₹1,84,900 तय किया गया है।

कहां से कर सकते हैं ऑर्डर और कितना मिल रहा है ऑफर?

इन्हें आसानी से Apple के ऑनलाईन स्टोर, Amazon, Flipkart, Croma, और Reliance Digital से खरीद सकते हैं। American Express, Axis Bank, या ICICI Bank cards पर ग्राहकों को 5 हज़ार रुपए तक की छूट भी मिल जायेगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>