UAE में एयर टैक्सी की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। Archer Aviation ने अपनी ‘Midnight’ इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी में हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए Starlink के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के बाद यात्रियों को हवा में उड़ते हुए भी तेज़ और बिना रुकावट वाला इंटरनेट मिलेगा। यह सर्विस 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अबू धाबी और दुबई में लॉन्च होने वाली है। इस नई तकनीक का मकसद यात्रियों को प्रीमियम अनुभव देना है।

🗞️: Saudi Labor Law: बिना वर्क परमिट नौकरी देने पर लगेगा 10,000 रियाल का जुर्माना, नया नियम जारी

कितना होगा किराया और कौन से रूट पर चलेगी टैक्सी?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल किराए को लेकर है। अगर आप शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहते हैं, तो इसका किराया लगभग 300 से 350 दिरहम हो सकता है। उदाहरण के लिए, अबू धाबी एयरपोर्ट से अमीरात पैलेस तक जाने में सिर्फ 7 मिनट लगेंगे। वहीं, अगर आप एक शहर से दूसरे शहर यानी अबू धाबी से दुबई जाना चाहते हैं, तो आपको 800 से 1,500 दिरहम खर्च करने पड़ सकते हैं। जो सफर गाड़ी से आमतौर पर 60 से 90 मिनट में पूरा होता है, वह एयर टैक्सी से सिर्फ 10 से 20 मिनट में तय हो जाएगा।

कब शुरू होगी सर्विस और क्या है पूरी तैयारी?

UAE में एयर टैक्सी के लिए सर्टिफिकेशन का काम 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। Starlink का सिस्टम लगने से कम ऊंचाई और घने शहरी इलाकों में भी नेटवर्क की समस्या नहीं होगी, जिससे पायलट और ग्राउंड टीम के बीच संपर्क बना रहेगा। संचालन के लिए अबू धाबी में 10 वर्टीपोर्ट्स (Vertiports) बनाने की योजना है, जहाँ से ये टैक्सियां उड़ान भरेंगी और लैंड करेंगी। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर इन टैक्सियों का निर्माण 2027 में अल ऐन में शुरू किया जाएगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com