पूरी खबर एक नजर,

  • कचरे से फल चुन रहा था आरोपी
  • वीडियो किया वायरल 

रोड पर फेंके गए कचरे से फल चुन रहा था आरोपी

अगली बार जब आप फल खरीदने जाएं तो उसकी गुणवत्ता जांच जरूर करें। BAHRAIN में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह रोड पर फेंके गए कचरे से फल चुन रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कचरे से फल उठा रहा था ताकि वह उन्हें बेच सके।

बताते चलें कि आरोपी को ऐसा करते हुए एक Bahraini नागरिक ने रोका भी। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि एशियाई प्रवासी बेचने के इरादे से कचरे से फल चुन रहा था।

नागरिक ने वीडियो बनाकर डाला

जिससे नाराज होकर उस पर हमला करने वाले व्यक्ति की भी जांच चल रही है। हमला करने वाले व्यक्ति ने एशियाई प्रवासी का आईडी कार्ड छीन लिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।