पूरी खबर एक नज़र,

  • 34 वर्षीय व्यक्ति को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है
  • खाने को लेकर कहासुनी हुई थी 

34 वर्षीय व्यक्ति को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है

दुबई क्रिमिनल कोटी एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। उस पर अपने चचेरे भाई को मारने की कोशिश का आरोप लगा है। दुबई के Satwa इलाके में दोनों साथ रहते थे।

बताते चलें कि दोनों के बीच खाने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की तुरंत सर्जरी की गई जिसके बाद उसे बचाया जा सका।

भाई को मारना नहीं चाहता था

दोनों में इस बात पर लड़ाई हो रही थी कि किसने कितना खाना खाया है। लेकिन बाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट में चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई को मारना नहीं चाहता था लेकिन यह सब गुस्से में हो गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।