Bahrain में एक एशियाई प्रवासी को अपने रूम पार्टनर को जान से मारने का आरोप लगा है। Northern Governorate Prosecution के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने किचन नाइफ से अपने साथ ही रहने वाले युवक को जान से मार दिया है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि Northern Governorate Police Directorate के द्वारा तुरंत ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी एशियाई नागरिकता का है। लोक अभियोजन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जिस व्यक्ति पर उसने हमला किया था वह भी उसी की नागरिकता का है।

घटना की जानकारी मिलते हैं तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। तुरंत ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा यह जांच की जा रही है आखिर दोनों के बीच किस बात पर लड़ाई हुई थी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>