दिल्ली में तूफानी हवाओं का सिलसिला जारी

दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं और फिर से सर्दी बढ़ने लगी है। ऐसे में खराब मौसम के कारण यात्रियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाईट 19 फरवरी को नई दिल्ली से श्री नगर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में ही खराब मौसम के कारण इंडिगो फ्लाईट डगमगाने लगी।

नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी फ्लाईट

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 19 फरवरी 2024 को शाम 05:25 बजे फ्लाईट नई दिल्ली से श्री नगर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन थोड़ी देर के बाद तेज तूफान चलने लगा। फ्लाईट डगमगाने लगी। इससे सभी यात्री काफी परेशान हो गए। सभी लोग ईश्वर से बचने के लिए दुआ करने लगें। यात्री काफी परेशान हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए।

यात्रियों को मिला नया जीवन

मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाईट में कश्मीर सेवा संघ के प्रमुख बाबा फिरदौस भी सवार थे। उन्होंने कहा कि लोगों की जीवन ऊपरवाले की कृपा से बची है। इससे संबंधित एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें साफ साफ स्थिति देखी जा सकती है।