अफगानिस्तान के कुंदूज में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हैं। यह धमाका हजारा शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

रसिया टुडे ने कहा कि विस्फोट अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में सैयद अबाद मस्जिद में हुआ, क्योंकि स्थानीय लोग शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद में शामिल हुए थे। अभी तक किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ब्लास्ट की अधिक जानकारी देते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने बताया कि आज दोपहर राजधानी कुंदुज के बांदर खान अबाद जिले में शिया हमवतन की एक मस्जिद में एक धमाका हुआ है, जिसके चलते कई नागरिक मारे गए और घायल हो गए।

अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से आइएसआइएल (Islamic State of Iraq and the Levant-ISIL) से जुड़े आतंकवादियों के हमले बढ़ गए हैं। आतंकवादी हमलों में वृद्धि ने दोनों समूहों के बीच व्यापक संघर्ष की संभावना को बढ़ा दिया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।