BAHRAIN : 30 प्रवासियों की गिरफ्तारी और 175 को किया गया डिपोर्ट, LMRA के द्वारा जांच अभियान

Satyam Kumari21 May 20241 min read0 viewsBahrain

अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी

बहरीन में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान हजारों स्थान की जांच की गई है। Labour Market Regulatory Authority (LMRA) ने यह घोषणा की है कि 12 मई से लेकर 18 मई तक की इस एक सप्ताह के दौरान 1,523 inspection campaigns और विजिट किए गए हैं।

30 प्रवासियों को किया गया है गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस जांच अभियान के दौरान 30 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है और 175 को डिपोर्ट किया गया है। कइयों पर Residency Laws के नियमों के उल्लंघन का आरोप है जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

यह सारे जांच अभियान Muharraq Governorate, Northern Governorate और Southern Governorate में किए गए हैं। आंतरिक मंत्रालय के Nationality, Passports and Residence Affairs (NPRA) के द्वारा जांच अभियान किया जा रहा है। किसी तरह की शिकायत के लिए 17506055, या Suggestions and Complaints System (Tawasul) पर संपर्क कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment