बहरीन का हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात को देखते हुए बहरीन की राष्ट्रीय विमानन कंपनी गल्फ एयर ने सऊदी अरब के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दमाम) से 15 और 16 मार्च 2026 के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की हैं. इस बीच बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 139 से ज्यादा उड़ाने रद्द हो चुकी हैं, जिसमें ब्रिटिश एयरवेज और एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी शामिल हैं. गल्फ एयर ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना कंफर्म बुकिंग के एयरपोर्ट की तरफ न जाएं.

🗞️: Oman Govt New Rules: ओमान सरकार का सख्त निर्देश, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर करने पर होगी सीधी कार्रवाई

स्पेशल फ्लाइट्स का शेड्यूल और नियम क्या हैं?

गल्फ एयर ने दमाम (सऊदी अरब) से लंदन (LHR), मुंबई (BOM), बैंकॉक (BKK) और कराची के लिए विशेष उड़ाने संचालित करने का फैसला लिया है. इसके लिए यात्रियों को कुछ नए नियमों का पालन करना होगा.

  • यात्रियों को केवल वन-वे (one-way) टिकट ही मिलेगा. 2 साल से कम उम्र के बच्चों का किराया टिकट का 10 प्रतिशत रखा गया है.
  • टिकट की कीमत में सऊदी अरब का ट्रांजिट वीजा (transit visa) और गोल्डन ट्यूलिप बहरीन से दमाम एयरपोर्ट तक का ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन शामिल है.
  • यात्रियों को गल्फ एयर द्वारा दी गई ट्रांसपोर्ट सर्विस का ही इस्तेमाल करना होगा.
  • बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट gulfair.com/special-flights के माध्यम से ही की जा सकती है.
  • एक बार टिकट बुक होने पर न तो कोई बदलाव होगा और न ही रिफंड मिलेगा. इस सफर में FalconFlyer की सुविधाएं (जैसे एक्स्ट्रा बैगेज या लाउंज एक्सेस) नहीं मिलेंगी.

एयर इंडिया और अन्य विदेशी एयरलाइंस का क्या अपडेट है?

बहरीन सिविल एविएशन अफेयर्स (BCAA) ने स्पष्ट किया है कि जब तक हवाई क्षेत्र को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक सामान्य सेवाएं शुरू नहीं होंगी. विदेशी एयरलाइंस ने भी इस स्थिति के कारण कई बदलाव किए हैं.

  • ब्रिटिश एयरवेज ने मार्च 2026 के लिए बहरीन से अपनी सभी उड़ाने आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी हैं.
  • भारतीय यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुरोध के बाद एयर इंडिया ने 15 मार्च को 14 उड़ाने रद्द कर दी हैं ताकि एयरपोर्ट पर भीड़ कम की जा सके.
  • अमेरिका और कनाडा के दूतावास अपने नागरिकों को बहरीन से सऊदी अरब (रियाद या दमाम) जाने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं.
  • इसके अलावा अप्रैल में बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली फॉर्मूला 1 रेस भी अस्थिरता के कारण रद्द कर दी गई है.
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.