बहरीन और कई अरब देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अब अरब लीग ने सख्त कदम उठाया है। बहरीन ने मांग की है कि ईरान को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

ℹ️: Saudi Arabia की बड़ी मदद, फिलीपींस को भेजे 25 टन खजूर, KSrelief ने पहुँचाया सऊदी का खास तोहफा

अरब लीग का प्रस्ताव और ईरान पर आरोप

21 अप्रैल 2026 को अरब लीग की एक खास मीटिंग हुई जिसमें प्रस्ताव नंबर 9245 पास किया गया। इसमें बहरीन, सऊदी अरब, UAE और कुवैत जैसे देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की गई। लीग ने साफ कहा कि इन हमलों के लिए ईरान पूरी तरह जिम्मेदार है और उसे प्रभावित देशों को पूरा मुआवज़ा देना होगा।

Strait of Hormuz और व्यापार पर असर

बहरीन के विदेश मंत्री Dr. Abdullatif Al Zayani ने बताया कि ईरान ने Strait of Hormuz को बंद कर दिया जिससे समुद्री रास्ता रुक गया। इससे तेल की सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ईरान ने 40 दिनों तक हजारों मिसाइल और ड्रोन दागे, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

ईरान का जवाब और UN में मामला

बहरीन ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) को अब तक 11 बार औपचारिक चिट्ठी लिखी है। दूसरी तरफ, ईरान के UN राजदूत Saeed Iravani ने इन आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है। ईरान का दावा है कि अमेरिका और इसराइल ने बहरीन और अन्य पड़ोसी देशों की जमीन का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले किए हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com