Saudi Arabia के रस तनूरा में हुए एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बहरीन ने सऊदी अरब को आधिकारिक तौर पर अपना शोक संदेश भेजा है. यह हादसा Aramco के एक हेलीकॉप्टर के साथ हुआ जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई. बहरीन ने इस मुश्किल घड़ी में सऊदी अरब के साथ अपनी एकजुटता जताई है.

🗞️: Bahrain पर ईरान का हमला, दुनिया भर के देशों ने जताया समर्थन, GCC और अरब देशों ने दिया साथ

बड़े अधिकारियों ने जताया दुख

28 जून 2026 को बहरीन के राजा Hamad bin Isa Al Khalifa ने सऊदी अरब के राजा Salman को संदेश भेजा. उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के लिए सब्र की दुआ मांगी.

इसी तरह बहरीन के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री Prince Salman bin Hamad Al Khalifa ने भी राजा Salman और क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman को शोक संदेश भेजा है.

विदेश मंत्रालय का बयान

Bahrain के विदेश मंत्रालय ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने इस त्रासदी को लेकर सऊदी अरब के नेतृत्व, सरकार और वहां की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com