बहरानी अधिकारियों ने आखिरकार वह बात मान ली है जिसे लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। सरकार ने पुष्टि की है कि 9 मार्च को रिहायशी इलाकों में हुए धमाके असल में पेट्रियट मिसाइल (Patriot missile) गिरने की वजह से हुए थे। यह एक तकनीकी खराबी का नतीजा था जिसने आम लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया था।

हादसे के पीछे की असली वजह क्या थी?

यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बल संभावित हमलों को रोकने के लिए अपनी डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे थे। ईसा एयर बेस (Isa Air Base) सहित अन्य अमेरिकी ठिकानों को बचाने की कोशिश में अमेरिकी पेट्रियट मिसाइल सिस्टम सक्रिय किया गया था। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिसाइल अपने लक्ष्य से भटक गई और सीधे आबादी वाले क्षेत्र में जा गिरी। इस धमाके में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ नागरिक घायल भी हुए।

शुरुआती इनकार और अब आधिकारिक पुष्टि

शुरुआत में इस खबर को पूरी तरह से नकारा गया था। US Central Command ने मार्च के शुरूआती दिनों में इसे गलत खबर बताते हुए दावों को खारिज किया था। हालांकि 21 मार्च 2026 को बहरीन के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर साफ कर दिया कि यह धमाका इंटरसेप्टर मिसाइल की वजह से ही हुआ था।

घटना की जानकारी विवरण
हादसे का दिन 9 मार्च 2026
पुष्टि की तारीख 21 मार्च 2026
प्रभावित क्षेत्र रिहायशी इलाके (Residential Areas)
मिसाइल का प्रकार US Patriot Interceptor
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com