पूरी खबर एक नज़र,

  • शराबी पति से छुटकारा पाने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी
  • कोर्ट ने दी मंजूरी 

शराबी पति से छुटकारा पाने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी

बहरीन में एक महिला ने अपने शराबी पति से छुटकारा पाने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया था कि उस व्यक्ति के साथ जीवन जीना उसके लिए कितना कठिन है।

शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ वह बदसलूकी करता था

बताते चलें कि हर रोज शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ वह बदसलूकी करता था। इसके अलावा वह अपने बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता था जिससे परेशान होकर महिला को यह कदम उठाना पड़ा। मजबूरी में महिला ने इसकी शिकायत कोर्ट में की थी।

हालांकि व्यक्ति ने इस बात से इनकार किया लेकिन कई लोगों ने महिला के हक में बयान दिया जिसके बाद कोर्ट ने भी महिला के हक में फैसला सुनाया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।