बहरीन में 23 मार्च 2026 को सायरन बजने से हड़कंप मच गया। चार घंटे के भीतर दो बार सायरन की आवाज सुनी गई जिसके बाद सरकार ने तुरंत एडवायजरी जारी की है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने सभी नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों से शांत रहने और नजदीकी सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। यह घटना ईरान और अन्य देशों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुई है।

👉: Bahrain News Alert: बहरीन में अचानक बजे हवाई हमले के सायरन, मंत्रालय ने प्रवासियों को सुरक्षित जगह जाने का दिया आदेश

बहरीन गृह मंत्रालय ने क्या निर्देश दिए हैं?

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने कहा है कि सायरन बजने पर लोग घबराएं नहीं और तुरंत Shelter या सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें। सायरन सिस्टम के तहत पहले सायरन का मतलब सुरक्षित जगह ढूंढना होता है और फिर खतरा टलने पर All-clear की सूचना दी जाती है। अभी तक प्रशासन ने किसी बड़े नुकसान की पुष्टी नहीं की है लेकिन एहतियात बरतने को कहा गया है।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव का क्या है कारण?

ईरान ने खाड़ी के उन देशों को निशाना बनाने की धमकी दी है जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इस तनाव की शुरुआत फरवरी के अंत में हुई थी। बहरीन के अलावा सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने की जानकारी दी है।

  • सऊदी अरब ने बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया
  • UAE के डिफेंस मंत्रालय ने ड्रोन और मिसाइल Intercept करने की जानकारी दी
  • बहरीन में पहले भी एक वेयरहाउस में ईरान के हमले के मलबे से आग लग चुकी है
  • अबू धाबी में मलबे की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक के घायल होने की खबर है

अमेरिकी कमांडरों ने भी ईरान को अपनी हरकतों से बाज आने और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। हालात को देखते हुए बहरीन में रहने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों को स्थानीय खबरों पर नजर रखने को कहा गया है। ईरान की तरफ से पावर प्लांट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है जिससे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।