पूरी खबर एक नजर,

  • कई लोग कामगारों से मास्क ना लगाने के लिए वसूली कर रहे हैं
  • फ्रॉड के खिलाफ चेतावनी जारी

कई लोग कामगारों से मास्क ना लगाने के लिए वसूली कर रहे हैं

बहरीन में यह शिकायत मिल रही है कि कई लोग कामगारों से मास्क ना लगाने के लिए वसूली कर रहे हैं। Manama के कई इलाकों से इस तरह की घटना सामने आई है।

बताते चलें कि आरोपी खुद को Central Investigation Department (CID) या स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता बता रहे थे और कामगारों से मास्क न लगाने के जुर्म में पैसे वसूल रहे थे। पैसे न देने की स्थिति में उन्हें जेल में भेजने की भी धमकी दे रहे थे।

कामगारों से BD5 और BD10 के बीच जुर्माना लिया 

आरोपियों ने कामगारों से BD5 और BD10 के बीच जुर्माना लिया था। बताया गया है कि ऐसे फ्रॉड लोग उन कामगारों को अधिक निशाना बनाते हैं जो कामगार Covid-19 के हुए नियमों से अनजान होते हैं। सभी कामगारों के लिए इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।