Bahrain International Airport पर पिछले कुछ दिनों से फँसे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। Gulf Air ने करीब 400 ट्रांजिट यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य या घर वापस भेजने का काम पूरा किया है। क्षेत्रीय तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण ये यात्री बहरीन में अटक गए थे, जिन्हें अब एयरलाइन ने विशेष इंतजाम करके रवाना किया है। एयरलाइन ने साफ किया है कि सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

ℹ️: Kuwait Army में हाई अलर्ट, 67 जवान घायल, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया ताजा बयान

यात्रियों को मिली होटल और खाने की सुविधा

जब तक फ्लाइट्स दोबारा शुरू नहीं हो पाईं, Gulf Air ने यात्रियों का पूरा ख्याल रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी प्रभावित यात्रियों को रहने के लिए होटल और खाने-पीने की व्यवस्था दी गई। ट्रांजिट यात्रियों को आम तौर पर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति Ministry of Interior पर निर्भर करती है, लेकिन इस मुश्किल समय में एयरलाइन ने अधिकारियों के साथ मिलकर मदद पहुँचाई। यात्रियों को लगातार उनकी यात्रा के बारे में अपडेट भी दिए गए ताकि उन्हें परेशानी न हो।

टिकट रिफंड और रीबुकिंग के नियम

हवाई यात्रा को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, इसलिए Gulf Air ने यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ नियमों में ढील दी है। जिन यात्रियों की टिकट 10 मार्च 2026 तक की है, वे नीचे दी गई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • फ्री रीबुकिंग: यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
  • पूरा रिफंड: अगर कोई यात्री अब यात्रा नहीं करना चाहता, तो उसे टिकट का पूरा पैसा वापस मिल सकता है।
  • फ्लाइट स्टेटस: 5 मार्च तक कमर्शियल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से बंद हैं और सुरक्षा जाँच पूरी होने के बाद ही सेवाएँ फिर से शुरू होंगी।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com