BAHRAIN : Highway पर तेज रफ्तार बस ने साइट पर काम कर रहे कामगारों को रौंदा, एक की मौत

Satyam Kumari15 June 20241 min read0 viewsBahrain

बहरीन में हुआ हादसा

बहरीन में एक भयंकर हादसे की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार Jidhafs के पास Shaikh Khalifa bin Salman Highway पर बस में अपना कंट्रोल खो दिया और किनारे रोड पर काम कर रहे कामगारों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

हादसे में गई एक व्यक्ति की जान

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि बस ने अचानक से अपना कंट्रोल खो दिया और रोड पर काम करता है कामगारों के ऊपर चढ़ा दिया।

बस एक पैसेंजर बस थी जो कि यात्रियों को Manama लेकर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत Civil Defence officers और National Ambulance crew मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया था। अधिकारियों के द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

Share:

Comments

Leave a comment