बहरीन के Defence Force (BDF) ने 21 जुलाई 2026 को जानकारी दी कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से किए गए हवाई हमलों को नाकाम कर दिया है। ईरान ने कई मिसाइल और ड्रोन से बहरीन को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिन्हें सुरक्षा बलों ने हवा में ही नष्ट कर दिया। BDF ने इस हमले को लेकर ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सभी सैन्य यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ईरान ने हमले की ली जिम्मेदारी

ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे Operation Nasr-2 का हिस्सा बताया है। ईरान का दावा है कि उन्होंने अल-मुहर्रक और अल-रिफा में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम और रडार को निशाना बनाया। साथ ही, उन्होंने बहरीन में स्थित Amazon के डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी क्रूज मिसाइल से तबाह करने का दावा किया है। यह कार्रवाई 20 जुलाई 2026 को अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है। इस स्थिति को देखते हुए U.S. State Department ने अपने नागरिकों को दुनिया भर में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com