Bahrain पर ईरान ने अब तक, 200 मिसाइल और 600 ड्रोन दागे हैं। सरकार ने जारी किया आकड़ा।

 

Saudi News की 2 जुलाई 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बहरीन के इलाकों की तरफ 200 से ज्यादा मिसाइल और 600 ड्रोन दागे। वहीं दूसरी ओर, Bahrain Defence Force ने बताया कि उन्होंने अब तक 112 बैलिस्टिक मिसाइल और 186 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 188 मिसाइल और 468 ड्रोन बताया गया है।

सरकार का कड़ा रुख और UN से मदद की मांग

बहरीन के विदेश मंत्रालय ने ईरान के इन हमलों की कड़ी निंदा भी की है। सरकार ने इसे अपनी सीमाओं का खुला उल्लंघन और एक खतरनाक कदम बताया है। बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) से इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है ताकि Resolution 2817 (2026) को लागू किया जा सके और ईरान की जवाबदेही तय हो सके।

बहरीन सरकार ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उन्हें अपनी सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा करने का पूरा हक है।

हमलों से नुकसान और तारीखें

रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून और 28 जून 2026 को ईरान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले हुए। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी दी कि 28 जून को हुए हमले में एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुँचा, लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई। इससे पहले 11 जून तक की रिपोर्ट्स में युद्ध की शुरुआत से अब तक 3 लोगों की मौत और 51 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही गई थी।

 

इस पूरे मामले में सऊदी अरब ने बहरीन के साथ अपनी एकजुटता जताई है और ईरान के हमलों की निंदा की है। वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के बीच इस तरह के हमलों ने खाड़ी देशों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी और मार्च 2026 में भी ईरान ने बहरीन के नागरिक बुनियादी ढांचे और एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले किए थे।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.