बहरीन की राजधानी मनामा में 7 मार्च को एक इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के टुकड़े गिरने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक मनामा की एक मुख्य सड़क पर मलबा गिरने से कई दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट भी आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

दुकानों को हुआ नुकसान और सिविल डिफेंस का एक्शन

मनामा की जनरल स्ट्रीट पर मलबे के गिरने से आसपास की कई कमर्शियल दुकानों के शीशे और ढांचे टूट गए हैं। बहरीन के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर (MOI) ने पुष्टि की है कि सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावित जगह को खाली कराया। वहां रहने वाले लोगों और प्रवासियों को सलाह दी गई है कि वे क्षतिग्रस्त जगहों के पास न जाएं और न ही जमीन पर पड़ी किसी चीज को छुएं।

फोटो या वीडियो बनाने वालों पर होगी जेल

बहरीन सरकार ने इस मामले में बहुत कड़ा रुख अपनाया है। इंटीरियर मिनिस्टर रशीद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा ने चेतावनी दी है कि घटना की तस्वीरें लेना या सोशल मीडिया पर लोकेशन शेयर करना अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी क्योंकि इसे सुरक्षा के साथ खिलवाड़ समझा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी खबरों पर भरोसा करें।

अब तक 92 मिसाइलें और 151 ड्रोन किए गए ढेर

बहरीन डिफेंस फोर्स (BDF) ने बताया है कि 28 फरवरी से शुरू हुए तनाव के बाद से अब तक उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने बेहतरीन काम किया है। सेना ने अब तक कुल 92 मिसाइल और 151 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया है। मौजूदा हालात को देखते हुए नागरिकों को घरों में रहने और बहार कम निकलने की सलाह दी गई है। यह जानकारी इसलिए अहम है ताकि लोग पैनिक न करें और सुरक्षित महसूस करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com