समर डेस्टिनेशन के तौर पर कई स्थानों जोड़ा जायेगा
Gulf Air ने समर डेस्टिनेशन के तौर पर कई स्थानों के लिए जून से सितंबर के बीच विमानों को जोड़ने की बात कही है। एयरलाइन के अनुसार Switzerland में Geneva के लिए और Greece के Rhodes के लिए नए विमानों को जोड़ा जायेगा। साथ ही स्पेन में Malaga और ग्रीस में Mykonos के लिए विमानों का संचालन शुरू किया जायेगा।
जेनेवा के लिए दो साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा। Rhodes और Mykonos के लिए भी दो साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा। Malaga के लिए तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा।
कब से शुरू किया जायेगा संचालन?
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Milan से होकर जेनेवा के लिए विमानों का संचालन 4 जून से लेकर 27 सितंबर तक होगा। Malaga के लिए 17 जून से लेकर 28 सितंबर तक होगा।
अधिकारियों ने यह भी कहा है कि 15 अप्रैल से मस्कट ओमान के लिए विमानों का संचालन 9 से बढ़ाकर 16 कर दिया जाएगा।