बहरीन में रह रहे ब्रिटिश नागरिकों ने मौजूदा हालात के बीच देश छोड़ने के बजाय वहीं रुकने का फैसला किया है। यूके के एंबेसडर Alastair Long ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने ‘Shelter in Place’ यानी सुरक्षित स्थान पर बने रहने का विकल्प चुना है। अभी तक बहुत कम संख्या में लोगों ने बहरीन से बाहर जाने का निर्णय लिया है, जबकि बाकी लोग स्थानीय नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

👉: Kuwait और Dubai में धमाके की खबर, अमेरिकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

King Fahd Causeway से कितने लोग गए बाहर?

आंकड़ों की बात करें तो जब से यह एडवाइजरी जारी हुई है, तब से लेकर अब तक लगभग 1,000 ब्रिटिश नागरिक King Fahd Causeway के रास्ते सऊदी अरब गए हैं। एंबेसडर ने बताया कि इन जाने वालों में से आधे लोग वो थे जो यहां नौकरी या रहते थे, और बाकी आधे लोग वो थे जो कुछ समय के लिए घूमने आए थे। फ्लाइट्स में आ रही दिक्कतों की वजह से लोग सड़क के रास्ते सऊदी अरब जाना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं।

क्या है ‘Shelter in Place’ का नियम?

ब्रिटिश सरकार और FCDO ने बहरीन में मौजूद अपने नागरिकों के लिए कुछ जरूरी सलाह जारी की है:

  • घर में रहें: नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलें और सुरक्षित कमरों में रहें।
  • रजिस्ट्रेशन: सभी ब्रिटिश नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी मौजूदगी रजिस्टर करने को कहा गया है ताकि उन्हें अपडेट मिलते रहें।
  • यात्रा सलाह: अभी बहरीन की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

एंबेसी और सुरक्षा को लेकर अपडेट

ब्रिटिश एंबेसी मनामा में अपना काम पूरी तरह से कर रही है। हालांकि, कुछ स्टाफ को एहतियात के तौर पर हटाया गया है, लेकिन जरूरी कामकाज जारी है। एंबेसडर Alastair Long ने कहा कि आम लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बहुत ही कम है। उन्होंने बहरीन की सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक रोका है। जो लोग अपनी मर्जी से जाना चाहते हैं, उनके लिए बॉर्डर खुला है और जिनके पास कागजात नहीं हैं, एंबेसी उनकी मदद कर रही है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com