QATAR के लिए 25 मई से शुरू हो रही हैं Flights, जानिए टाइमिंग और किराया

Satyam Kumari23 May 20231 min read8 viewsBahrain

जल्द ही शुरू किया जायेगा उड़ानों का संचालन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कतर और बहरीन में जल्द ही उड़ानों का संचालन शुरू होने वाला है। ऐसे में एयरलाइंस की तरफ से भी तैयारियां की जा रही हैं। Qatar Airways ने बहरीन के लिए डायरेक्ट उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग की सेवा शुरू कर दी है।

एयरलाइन के मुताबिक बहरीन के लिए Airbus A320 का संचालन किया जाएगा। फ्लाईट हर रात 8 बजे दोहा से प्रस्थान करेगी। उड़ानों का संचालन इसी गुरुवार 25 मई से किया जा रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कितना लगेगा किराया?

बताते चलें कि एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक इकोनॉमी क्लास के लिए QAR1,210 और First Elite seat के लिए QAR4,780 किराया लेगगा।

रिटर्न टिकट की भी है व्यवस्था

एयरलाइन की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है कि रिटर्न टिकट भी बुक किया जा सकता है जिसके लिए QR1109 किराया लगेगा। बहरीन से क़तर वापस उसी दिन लौटने का किराया QR1109 लगेगा। बहरीन से उड़ान 10:20pm में टेक ऑफ करेगी और 11:15pm में दोहा लौट आयेगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment