बहरीन और सऊदी पर बड़ा हमला, हवा में मार गिराए गए 8 ईरानी Drones, लोगो को घर में रहने की अपील
खाड़ी देशों में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बहरीन और सऊदी अरब पर लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 15 मार्च 2026 को बहरीन की वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही 8 ईरानी Drones को मार गिराया। राजधानी मनामा में सुबह-सुबह धमाकों की तेज आवाजें सुनी गईं। इसके बाद सरकार ने वहां रह रहे नागरिकों और भारतीय प्रवासियों से बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
👉: Qatar Saudi Border: कतर का बड़ा ऐलान, सऊदी से ‘अबू समरा’ पोर्ट के जरिए आएगा सामान, बॉर्डर नियम बदले।
हमले और बचाव का क्या है ताज़ा अपडेट?
Bahrain Defence Force (BDF) ने जानकारी दी है कि जब से ये हमले शुरू हुए हैं, तब से अब तक 125 बैलिस्टिक मिसाइलों और करीब 211 Drones को हवा में ही नष्ट किया जा चुका है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल मालकी ने भी बताया कि रियाद और पूर्वी प्रांत की तरफ आ रहे 9 से 10 Drones को सऊदी सेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया है। इन हवाई हमलों को रोकने में दोनों देशों की सेनाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
हालांकि हवा में मिसाइलें और Drones नष्ट होने के बाद उनका मलबा गिरने से कुछ जगहों पर नुकसान हुआ है। मुहर्रक शहर के एक फ्यूल डिपो में मलबे की वजह से आग लग गई और एक पानी साफ करने वाले प्लांट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक बहरीन में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन हमलों पर हैरानी जताई है और कहा है कि अमेरिकी सेनाएं हमले के ठिकानों को लगातार खत्म कर रही हैं।
Flights और आम जनजीवन पर क्या पड़ा असर?
इस पूरे मामले का सीधा असर वहां रहने वाले आम लोगों और काम करने वाले प्रवासियों पर पड़ा है। सुरक्षा को देखते हुए सैकड़ों Flights को सस्पेंड कर दिया गया है या दूसरे सुरक्षित एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया है। जो लोग खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले हैं, उन्हें अपनी Flight का स्टेटस लगातार चेक करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अप्रैल में बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली Formula One रेस को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है।
नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर (NCC) ने लोगों को बताया है कि अगर धमाके की आवाज आती है और सायरन नहीं बजता है, तो इसका मतलब है कि खतरा दूर ही खत्म कर दिया गया है। सायरन तभी बजेगा जब सीधा कोई खतरा होगा। आम नागरिकों और प्रवासियों से कहा गया है कि अगर सड़क या घर के पास कहीं कोई मलबा दिखे तो Tawasul सिस्टम पर तुरंत रिपोर्ट करें और सिर्फ सरकारी समाचार एजेंसियों की दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।




